{"_id":"603242db8ebc3ee90a7ce455","slug":"truck-robbed-after-killing-driver-in-bihar-received-by-gorakhpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में चालक की हत्या कर लूटा गया ट्रक गोरखपुर में बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में चालक की हत्या कर लूटा गया ट्रक गोरखपुर में बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 21 Feb 2021 04:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Feb 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
बिहार के बेतिया में सहारनपुर निवासी चालक की हत्या कर लूटे गए ट्रक को गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात विंध्यवासिनी पार्क के पास से बरामद कर लिया। जीपीएस के जरिए लोकेशन मिलने पर ट्रक के मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। ट्रक का खलासी लापता है। शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंची बिहार पुलिस ट्रक अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के बिहारीगढ़ स्थित तोता टांडा निवासी पवन कुमार ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि बिहार के बेतिया में उनके चालक रिजवान की हत्या कर लूटा गया ट्रक गोरखपुर में मोहद्दीपुर स्थित विंध्यवासिनी पार्क के पास खड़ा है। जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से मिली लोकेशन से उन्हें यह जानकारी मिली है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पीआरवी 0317 मौके पर पहुंची तो ट्रक लावारिस खड़ा था। जानकारी होने पर कैंट पुलिस भी पहुंच गई। सूचना देने पर शनिवार की दोपहर बिहार पुलिस कैंट थाने पहुंची। इंस्पेक्टर कैंट को बताया कि ट्रक चालक रिजवान 16 फरवरी की रात में पंजाब की अभोर मंडी से संतरा लेकर बेतिया जाने के लिए निकला था। साथ में ट्रक पर खलासी का काम करने वाला देहरादून निवासी उसका रिश्तेदार आबिद भी था। 18 फरवरी की दोपहर में संतरा लेकर रिजवान बेतिया पहुंचा।
विज्ञापन
ट्रक खाली होने पर व्यापारी से 90 हजार रुपये किराया लेकर लखनऊ जाने के लिए निकला। लेकिन 19 फरवरी की सुबह बेतिया जिले के शिकारपुर थानाक्षेत्र में रिजवान का शव मिला। सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। जेब में मिले मोबाइल से पहचान कर सूचना ट्रक मालिक को दी गई। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर खलासी व ट्रक की तलाश चल रही थी।