Lockdown 3.0: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, हैदराबाद से आ रहे दो मजदूरों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल के पास सोमवार तड़के सुबह बालू लदे ट्रक के पलटने से उसपर सवार महाराजगंज जिले के दो मजदूरों की मौत व सात घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सहजनवां भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
सीएम योगी इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अर्थिक मदद करने की घोषणा की है।
मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर से मोरंग बालू लादकर ट्रक गोरखपुर की तरफ आ रहा था। हैदराबाद से पैदल आ रहे मजदूरों ने कानपुर के पास ट्रक को रोककर उसमें सवार होकर हो गए।
अभी वह सहजनवां क्षेत्र के कसरवल के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मजदूर परशुराम गौड़ पुत्र देवकी, निवासी कशमरीया थाना चौक जिला महराजगंज व राहुल साहनी पुत्र किशोर निवासी बरियारपुर थाना कोठीभार महराजगंज की मौके पर मौत हो गई।
घायलों की हालत गंभीर
वहीं राजेश, संजय व भोला साहनी निवासी बेलवाखोर महराजगंज और रमेश, धीरज भारती, विद्यासागर व मुन्ना साहनी निवासी बरियारपुर महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने और मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के मदद से घायल को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके दो मजदूरों के शव कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है।