फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   truck

ट्रक पलटा, चालक घायल

Fri, 19 Feb 2021 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
truck
ट्रक पलटा, चालक घायल
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर चौपरिया के पास हुआ हादसा
गाजीपुर जिले का रहने वाला है घायल चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर चौपरिया के पास बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली आ गई। इस हादसे में गाजीपुर जनपद निवासी ट्रक चालक सुब्बा (45) घायल हो गए।

हादसे के वक्त वे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक को लेकर भिटौली एजेंसी पर सिलिंडर की आपूर्ति कर फरेंदा की ओर जा रहे थे। चौपरिया के पास फरेंदा की ओर से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ट्रक की चपेट में आ गई। इससे ट्रक पलट गया। ट्रैक्टर-ट्राली भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली का चालक चोटिल होने के बाद भी मौके का लाभ उठाकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजा गया। सुब्बा ने बताया कि वह गाजीपुर का रहने वाला है और भिटौली में गैस उतारने के उपरांत वह फरेंदा होकर गीडा जा रहा था कि दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed