{"_id":"6875693a204f2d7e09095382","slug":"truck-collides-with-bike-woman-dies-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1002453-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
- सहजनवां क्षेत्र का मामला, हादसे में बाइक सवार युवक घायल
सहजनवां। भीटीरावत चौराहे के पास सोमवार सुबह ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सायरा खातून (32) की मौत हो गई जबकि उनके भाई शाहब अख्तर घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, नथमलपुर निवासी सायरा खातून (32) और शाहब अख्तर (30) खलीलाबाद से गोरखपुर जा रहे थे। सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत में हाईवे चौराहे से आगे पीछे से एक ट्रक ने असंतुलित होकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे सायरा खातून सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक रौंदते हुए चला गया। जबकि शाहब अख्तर सड़क की पटरी पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सहजनवां सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सायरा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष सहजनवां महेश चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।