तिहरा हत्याकांड: आरोपी से जेल में पूछताछ करेगी पुलिस, हत्या में मददगार जानेगी नाम
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि कोर्ट से आदेश लेकर जेल में जाकर पुलिस आरोपी आलोक से पूछताछ करेगी। जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट जांच कर रही कमेटी सौपेंगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार के रायगंज में 25 अप्रैल की रात हुए तिहरा हत्याकांड के आरोपी आलोक पासवान से पुलिस जेल में पूछताछ करेगी। कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस जेल में जाएगी और आरोपी आलोक पासवान से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ करेगी। पुलिस यह पता लगाएगी कि हत्या उसने अकेले की है या उसकी किसी अन्य ने मदद भी की है।
जानकारी के मुताबिक, रायगंज में प्रीति, उसके पिता गामा निषाद और मां संजू की हत्या करने के बाद आरोपी संतकबीर नगर निवासी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया था। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया था। जांच में सामने आया था कि एक तरफा प्यार में आलोक ने प्रीति और उसके माता-पिता की हत्या की है। लेकिन, घटना के कुछ दिन बाद परिजनों ने हत्या में आलोक के साथ चार से पांच लोगों के होने की बात कही और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
एसएसपी ने मामले की जांच के लिए एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह की संयुक्त टीम जांच के लिए गठित कर दी। टीम ने गांव में जाकर बयान लेने के साथ ही सीसी टीवी फुटेज भी देखा था। अब एसएसपी ने इस मामले में हत्यारोपी आलोक से एक बार और जेल में जाकर पूछताछ करने को कहा है। पूछताछ के बाद विशेष जांच टीम अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह हुआ था
25 अप्रैल की रात 8:30 बजे रायगंज के बंगला चौराहा निवासी गामा निषाद, उनकी पत्नी संजू और बेटी प्रीति की बांका से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। परिवार वाले घटनावाले दिन परिवार के रामा के बेटी की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
हत्या के बाद आलोक खुद थाने पहुंच गया था और घटना कारित स्वीकार किया था। अगली सुबह पुलिस उसे लेकर गांव में हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने गई थी। इसी दौरान उसने इंस्पेक्टर की पिस्टल लूट ली थी और फायरिंग की थी। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि कोर्ट से आदेश लेकर जेल में जाकर पुलिस आरोपी आलोक से पूछताछ करेगी। जांच पूरी कर जल्द ही रिपोर्ट जांच कर रही कमेटी सौपेंगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।