{"_id":"6ac6b96d1a2b9e08e90da10c","slug":"trials-for-basketball-weightlifting-and-judo-teams-start-on-the-13th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1477491-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और जूडो टीम के लिए ट्रायल 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और जूडो टीम के लिए ट्रायल 13 से
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग और जूडो टीम के चयन की प्रक्रिया 13 अक्तूबर से शुरू होगी।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल पुरुष टीम का ट्रायल 13 अक्तूबर को दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में होगा। टीम त्रिपुरा विश्वविद्यालय में नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में हिस्सा लेगी।
वेटलिफ्टिंग की पुरुष एवं महिला टीम के चयन के लिए 14 अक्टूबर को दोपहर एक बजे ट्रायल होगा। चयनित टीम यूएसटीएम विश्वविद्यालय, मेघालय में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वहीं, भुवनेश्वर में होने वाली जूडो प्रतियोगिता के लिए पुरुष एवं महिला टीम का चयन 16 अक्टूबर को दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में होगा।
ट्रायल के लिए अंकपत्र से फोटो तक जरूरी
ट्रायल में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल से अब तक के सभी मूल अंकपत्र, परिचय पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड और फोटो साथ लाना होगा। महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को इन दस्तावेजों के साथ प्राचार्य से प्राप्त लिखित अधिकार पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। प्रतिभागियों को निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचना होगा।