फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trial being done for emergency message security on Mobile phone in gorakhpur

Gorakhpur: अचानक मोबाइल में आया आपदा का मैसज, सकते में आए लोग; जानिए क्या है वजह

Tue, 10 Oct 2023 03:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Oct 2023 03:53 PM IST
सार

दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को एक आपातकालीन मैसेज भेजा, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक ट्रायल मैसेज है, जो विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदा के समय पर चेतावनी जारी करने से लिए तैयार किए गए सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम के परीक्षण के तहत भेजा गया। यह किसी आपाताकाल का संकेत नहीं था।

विज्ञापन
Trial being done for emergency message security on Mobile phone in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर शहर से लेकर देहात तक के मोबाइल उपभोक्ताओं का फोन अचानक अलर्ट अलार्म देने लगा। मोबाइल पर एक संदेश भी था। इसे देखकर हर काई परेशान हो गया। लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। हर मोबाइल उपभोक्ता सहम कर यह जानने में जुट गए कि आखिर इसका मतलब क्या है और क्या कहीं इससे किसी को कोई खतरा तो नहीं है?
विज्ञापन


दरअसल, दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को एक आपातकालीन मैसेज भेजा, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक ट्रायल मैसेज है, जो विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदा के समय पर चेतावनी जारी करने से लिए तैयार किए गए सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम के परीक्षण के तहत भेजा गया। यह किसी आपाताकाल का संकेत नहीं था।
विज्ञापन


दूरसंचार विभाग निदेशक प्रौद्योगिकी डीके गुप्ता ने बताया कि सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है। केवल इसका परीक्षण किया जा रहा है। स्मार्टफोन यूजर्स के मोबाइल पर 'तेज बीप' की आवाज के साथ 'इमरजेंसी अलर्ट: सर्वर' का फ्लैश मैसेज ट्रायल से पहले भेजे गए। इसमें स्पष्ट लिखा था कि आपको इस पर ध्यान देने या परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ये मैसेज टेस्ट NDMA यानी नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed