{"_id":"69039fae90b574e72d080330","slug":"tree-falls-on-auto-on-mahuli-hariharpur-road-all-passengers-safe-gorakhpur-news-c-209-1-kld1004-140515-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महुली-हरिहरपुर मार्ग पर ऑटो पर गिरा पेड़, सभी सवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महुली-हरिहरपुर मार्ग पर ऑटो पर गिरा पेड़, सभी सवार सुरक्षित
Thu, 30 Oct 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
महुली हरिहरपुर मार्ग पर टेम्पो पर गिरा हुआ पेड़ । संवाद
महुली। तूफान के चलते लगातार हो रही बारिश के चलते महुली-हरिहरपुर मार्ग पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इसके चलते यातायात तकरीबन दो घंटे तक प्रभावित रहा। पेड़ की चपेट में आकर एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ऑटो में सवार ड्राइवर समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए।
बता दें कि महुली क्षेत्र के महुली-हरिहरपुर मार्ग पर सुबह बारिश और हवा के चलते एक पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस दौरान एक ऑटो भी उसकी चपेट में आ गई और उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार ड्राइवर समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह से पेड़ को काटकर सड़क से हटवाया। तब तक मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पेड़ हटने के बाद मार्ग को बहाल किया जा सका। संवाद