फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tree dispute with cousin and accused of molestation knife in Gorakhpur

Gorakhpur News: चचेरी बहन से पेड़ का विवाद और आरोपी छेड़खानी-चाकू मारने का

Fri, 14 Jul 2023 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jul 2023 01:33 PM IST
सार

एक महिला ने थाने में छेड़खानी व विरोध करने पर चाकू से हमला करने का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि घर में बेटी बुधवार को अकेली थी, इस दौरान गांव का युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और शोर सुनकर भाई आया तो उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।

विज्ञापन
Tree dispute with cousin and accused of molestation knife in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के एक गांव में छेड़खानी व विरोध करने पर भाई पर चाकू से हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमरूद के पेड़ के विवाद में चाची ने आरोपी युवक पर चचेरी बहन से छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच की गहनता से जांच शुरू कर दी है। उधर, मारपीट में घायल भाई का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने थाने में छेड़खानी व विरोध करने पर चाकू से हमला करने का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि घर में बेटी बुधवार को अकेली थी, इस दौरान गांव का युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और शोर सुनकर भाई आया तो उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। जबकि, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला है कि दोनों सगे पट्टीदार हैं और दोनों के बीच में अमरूद के पेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: MMMUT की आराध्या को गूगल में मिला 52 लाख का पैकेज, कंप्यूटर साइंस में बीटेक की हैं छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई थी, जिसमें लड़की के भाई को चोट आई थी, उसकी मां ने केस दर्ज कराया। रिश्ते में लड़की और आरोपी संगे चचेरे भाई-बहन हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों व तथ्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed