फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traveled with an umbrella after Water started

गोरखपुर का हाल: बस की छत से टपकने लगा पानी, छाता लगाकर किया सफर

Fri, 22 Jul 2022 10:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jul 2022 10:19 AM IST
सार

गोरखपुर परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि बस की छत से बारिश का पानी टपकने का वीडियो संज्ञान में है। ऐसी बसों के संचालन पर रोक है। अगर ऐसी बसें चल रही हैं तो उसका संचालन तत्काल बंद कराया जाएगा। बारिश से पहले अधिकांश बसों की मरम्मत कराई गई थी।

विज्ञापन
traveled with an umbrella after Water started
छाता लगाकर सफर करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम की अधिकतर बसें कबाड़ हो चुकी हैं। इसका उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला, जब गोरखपुर से गोला जा रही बस की छत से बारिश के दौरान पानी टपकने लगा। बचने के लिए लोगों ने छाता लगाकर सफर किया। कुछ यात्रियों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर डिपो की बस यूपी 53 एटी 4101 गोला से गोरखपुर के बीच चलती है। सुबह करीब सात बजे रिमझिम बारिश के बीच आगे बढ़ी, लेकिन जैसे ही बारिश तेज हुई तो पहले तो टूटी खिड़कियों से पानी बस के भीतर आने लगा। बस की छत से भी पानी टपकने लगा। जिनके पास छाता नहीं था, वह पूरी तरह से भीग गए।
विज्ञापन


इस बीच यात्रियों ने हंगामा भी किया और पानी टपकने का वीडियो बनाकर रोडवेज के जिम्मेदारों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। जिम्मेदार सफाई देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में यात्रा करने वाली शिक्षिका सुषमा ने बताया कि राप्तीनगर डिपो की बस में वह सवार हुईं। रास्ते में तेज बारिश होने लगी। पहले टूटी खिड़कियों से पानी की बौछार अंदर आने लगी। इसके बाद छत से पानी टपकने लगा।

 

अधिकतर बसें जर्जर स्थिति में

बस में यात्रियों ने हंगामा करते हुए चालक और परिचालक से शिकायत की तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। परिचालक का कहना था कि, बस के जर्जर होने की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारी नेता दिनेश मणि मिश्र ने बताया कि परिक्षेत्र की अधिकतर बसें जर्जर स्थिति में हैं। इनकी मरम्मत नहीं हो रही है। कई बसें तो टायर-ट्यूब के अभाव में खड़ी हैं। लोकल रूटों पर चलने वाली बसों की हालत ज्यादा खराब है।

21 अक्तूबर तक है फिटनेस की वैद्यता

परिवहन विभाग के जिम्मेदार समयानुसार बसों के फिटनेस की जांच करते हैं। लेकिन, वह क्या जांच करते हैं उसकी जानकारी उन्हें ही होती है। बृहस्पतिवार को जिस बस की छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल हुआ वह कागजों में पूरी तरह से फिट है। उसके फिटनेस की वैद्यता 21 अक्तूबर तक है। बसों के फिटनेस में इस तरह की लापरवाही जिम्मेदारों पर सवाल खड़े करती है।

गोरखपुर परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि बस की छत से बारिश का पानी टपकने का वीडियो संज्ञान में है। ऐसी बसों के संचालन पर रोक है। अगर ऐसी बसें चल रही हैं तो उसका संचालन तत्काल बंद कराया जाएगा। बारिश से पहले अधिकांश बसों की मरम्मत कराई गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed