फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   travel on general tickets in express trains

रेलवे अपडेट: एक जनवरी से एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जनरल टिकट पर कर सकेंगे यात्रा, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Fri, 24 Dec 2021 01:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Dec 2021 01:52 AM IST
सार

दस जोड़ी ट्रेनों में यात्री की अभी मिलेगी सुविधा, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाए जाएंगे तीन टिकट काउंटर।

विज्ञापन
travel on general tickets in express trains
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

नए साल पर लखनऊ इंटरसिटी और कृषक एक्सप्रेस सहित दस जोड़ी ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। एक जनवरी से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। रेल प्रशासन ने एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे स्टेशन स्थित काउंटर घर पर तीन नए काउंटर खोले जाएंगे।

विज्ञापन


बीते दिनों रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एससी प्रसाद ने दस जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति दे दी थी। अभी रेलवे स्टेशन पर चार काउंटर खोले गए हैं, जहां से पैसेंजर ट्रेनों के लिए टिकट की बिक्री होती है। इस समय रोजाना करीब तीन हजार टिकट बिक जा रहे हैं।

विज्ञापन

15 से 30 रुपये की होगी बचत

एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा लागू हो जाने के बाद आरक्षित टिकट के झंझट से मुक्ति तो मिलेगी ही, आरक्षण के नाम पर लगने वाला 15 से 30 रुपये अतिरिक्त किराया भी कम हो जाएगा। रेलवे की आय भी बढ़ेगी। एक कोच में आरक्षित टिकट पर करीब 100 की जगह 150 लोग यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

2531-2532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी।
5103-5104 गोरखपुर-वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी।
5069-5070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी।
5008-5007 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी कृषक।
5009-5010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस।
5043-5044 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस।
5054-5053 लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस।
5113-5114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी-गोमतीनगर।
5083-5084 फर्रुखाबाद-छपरा-फर्रुखाबाद।
5105-5106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed