{"_id":"634e2aa97f749a0a6a785fc1","slug":"travel-on-emi-for-rameshwaram-mallikarjuna-balaji-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, बालाजी दर्शन के लिए EMI पर यात्रा, ऐसे करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, बालाजी दर्शन के लिए EMI पर यात्रा, ऐसे करें बुकिंग
Tue, 18 Oct 2022 09:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:55 AM IST
सार
यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 17,640 रुपये है। कम आय वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए ईएमआई की सुविधा शुरू की गई है। इसमें 615 रुपये प्रति माह की किस्त होगी। ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन और तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण भारत के अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा। गोरखपुर से स्वदेश दर्शन ट्रेन 14 नवंबर को चलेगी और 22 नवंबर को वापस आएगी।
विज्ञापन
यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 17,640 रुपये है। कम आय वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए ईएमआई की सुविधा शुरू की गई है। इसमें 615 रुपये प्रति माह की किस्त होगी। ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा यात्रा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की सुविधा शामिल है। ट्रेन में 830 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, अब तक 350 सीटें बुक हो चुकी हैं। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
यहां करें संपर्क
गोरखपुर : 8595924320/8595924273
लखनऊ : 8287930902/ 8287930916/8287930909/8287930915