फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transport Corporation's small buses will connect rural areas

सहूलियत : ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ेंगी परिवहन निगम की छोटी बसें

Mon, 21 Apr 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's small buses will connect rural areas
-गोरखपुर क्षेत्र की चिह्नित 123 रूट पर चलाई जाएंगी बसें
विज्ञापन

- मुख्यालय में प्रस्ताव स्वीकृत, जून के अंतिम सप्ताह में आ जाएंगी बसें

गोरखपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधा से वंचित यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। पूरे मंडल में ग्रामीण क्षेत्र के 123 नए रूटों पर परिवहन की छोटी बसें व अनुबंधित बसों का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 50 छोटी साधारण बसें जून के अंतिम सप्ताह तक आने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन की छोटी बसें जोड़ेंगी।

बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रस्ताव स्वीकृत भी हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे रूट हैं, जहां यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य असुविधाजनक साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इन रूटों पर बसों के संचालन से यात्रियों को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे रास्ते पर सुविधाजनक यात्रा के लिए 50 छोटी साधारण बसें मंगाई जा रही हैं। इन रूटों पर अब तक निगम की बसें नहीं चलती थीं। बताया जा रहा है कि इस रूटों पर अनुबंधित बसें भी चलनी हैं जिसका टेंडर बार-बार किया जा रहा है। अब तक परिवहन निगम को लगभग 10 अनुबंधित बसें भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-इन प्रमुख रूट पर होगी सेवा उपलब्ध
सरदारनगर- सोनबरसा- गोरखपुर, गजपुर- कौड़ीराम- गोरखपुर, सेमराघाट- साउखोर- गोरखपुर, गोला- रावतपार- गोरखपुर, देवरिया- बलुआ- माहीगंज- गोरखपुर, फरेंदा- बृजमनगंज- लेहड़ा स्टेशन, सुनहा-शिवा घाट- बस्ती, कुदरहा- मुंडेरवा- बस्ती और अलीदपुर-रामापुर- सिद्धार्थनगर समेत गोरखपुर मंडल में कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसें संचालित की जाएंगी।


जल्द ही 123 रूट पर बसें चलने लगेंगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत होगा। यह कदम क्षेत्रीय विकास और यातायात सुविधा में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में अहम साबित होगा। छोटी 50 बसें जून में आ जाएंगी।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed