फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transport Corporation prepares to operate 200 buses; half-fare to apply.

Gorakhpur News: नीट को लेकर आज और कल चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation prepares to operate 200 buses; half-fare to apply.
गोरखपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षा को देखते हुए 20 और 21 जून को अतिरिक्त 200 बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से करीब 200 अतिरिक्त बसें संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ये बसें गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी समेत गोरखपुर व बस्ती मंडल के विभिन्न स्थानीय मार्गों पर चलाई जाएंगी, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा रेलवे बस स्टेशन से संचालित होने वाली कुछ सिटी बसें भी परीक्षा केंद्रों से होकर गुजरेंगी। इन बसों में भी नीट अभ्यर्थियों को किराए में विशेष छूट का लाभ मिलेगा। इसे लेकर परिवहन निगम और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि नीट परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। सभी डिपो और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed