{"_id":"64e3291082fc3a328e09143c","slug":"transformer-new-workshop-will-be-built-in-sahjanwan-gorakhpur-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: ट्रांसफार्मर जलने पर अब लंबा इंतजार नहीं, सहजनवां में बनेगा नया वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: ट्रांसफार्मर जलने पर अब लंबा इंतजार नहीं, सहजनवां में बनेगा नया वर्कशॉप
Mon, 21 Aug 2023 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:43 PM IST
सार
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को अभियंताओं के साथ बिजली व्यवस्था और राजस्व वसूली की समीक्षा की। कहा कि सही बिल समय पर उपभोक्ताओं को दिया जाना प्राथमिकता है। यदि बिल समय पर नहीं मिलेगा तो उपभोक्ता इसे जमा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
बिजली घर के बगल में बनाया जाएगा वर्कशॉप।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब गांवों में भी बिजली के ट्रांसफार्मर जलने या खराबी आने पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खराबी तुरंत ठीक हो जाएगी। इसके लिए बिजली निगम नया वर्कशॉप बनाने जा रहा है। यह वर्कशॉप सहजनवां बिजली उपकेंद्र की खाली जमीन पर बनेगा। इसकी क्षमता प्रतिदिन 24 ट्रांसफार्मरों को ठीक करने की होगी। इसे बनने में 5.20 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के निर्देश के बाद वर्कशॉप बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में वर्कशॉप बनेगा और इसे दो वर्ष में बनाकर तैयार किया जाएगा। अभी रेलवे स्टेशन स्थित वर्कशॉप है, जिसमें गोरखपुर मंडल से खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत होती है।
विज्ञापन
इस समय शहर का दायरा बढ़ रहा है। नई-नई परियोजनाओं के आने से बिजली की मांग और लोड लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने वर्कशॉप की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
450 ट्रांसफार्मरों का रखा जा सकेगा वर्कशॉप में
सहजनवां में बनने वाले वर्कशॉप में एक साथ छोटे व बड़े 450 ट्रांसफार्मरों को रखा जा सकेगा। वर्कशॉप से जरूरत पड़ने से शहर के उपकेंद्रों को भेजा जाएगा। दोनों वर्कशाॅप के बनने से एक दिन में 48 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत हो जाएगी। अभी एक वर्कशाॅप होने से लंबा वेटिंग हो जाता है। इससे गांवों में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा जाती है।
एमडी पूर्वांचल शंभू कुमार ने कहा कि सहनजवां तहसील उपकेंद्र की खाली जमीन पर दूसरा वर्कशॉप बनाया जाएगा। यहां 450 ट्रांसफार्मरों को रखा जा सकेगा। इसके अलावा प्रतिदिन 24 ट्रांसफार्मरों को एक साथ सही किया जा सकेगा। अभी रेलवे स्टेशन स्थित वर्कशॉप पर लोड ज्यादा है। बढ़ते और बदलते गोरखपुर के लिए बिजली निगम संबंधी जरूरतों को देखते हुए अभियंताओं को निर्देशित किया था कि जरूरत के हिसाब से प्रस्ताव तैयार करें।
बिजली बिलिंग एजेंसी को चेतावनी
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने शनिवार को अभियंताओं के साथ बिजली व्यवस्था और राजस्व वसूली की समीक्षा की। कहा कि सही बिल समय पर उपभोक्ताओं को दिया जाना प्राथमिकता है। यदि बिल समय पर नहीं मिलेगा तो उपभोक्ता इसे जमा नहीं करेंगे। गलत बिल मिलने की लगातार शिकायत आ रही है। इसे देखते हुए बिलिंग एजेंसी क्वैश कार्प को चेतावनी दी गई है। एक और बिलिंग एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।