फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transfer of many police officer by SSP in Gorakhpur

गोरखपुर में थानेदारों का तबादला: सुधीर सिंह को कैंट, राहुल सिंह खोराबार, नीरज को मिली बेलीपार की थानेदारी

Wed, 19 May 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 05:20 PM IST
सार

गैर जनपदों से आए इंस्पेक्टरों को मिली थानेदारी, एसएसपी ने किया कईयों का तबादला, गैर जनपद तबादला की वजह से पुलिस लाइंस भेजे गए कई इंस्पेक्टर, दरोगा

विज्ञापन
Transfer of many police officer by SSP in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में गैर जनपदों से आए इंस्पेक्टरों को एसएसपी ने थानेदारी सौंपी है। वही गोरखपुर के विभिन्न थानों के थानेदार जिनका तबादला चुनाव से पहले गैर जनपद हुआ था उन्हें वापस लाइन बुला लिया है। इस क्रम में एसएसपी ने मंगलवार देर रात कई थानेदारों का तबादला किया है। सुधीर सिंह को कैंट थाने, राहुल सिंह को खोराबार और नीरज राय को बेलीपार की थानेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से जमे जिले के कई थानेदारों का तबादला चुनाव से पहले गैर जनपद हुआ था। वहीं बाहर के जनपदों से कई इंस्पेक्टर पुलिस लाइंस भेजे गए थे। मगर चुनाव आचार संहिता की वजह से पोस्टिंग नहीं हो रहा था। अब चुनाव बाद एसएसपी ने तबादला किया है।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गगहा थानेदार रहे इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को कैंट इंस्पेक्टर बनाया है। पुलिस लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह जो गैर जनपद से आए है उन्हें खोराबार थाने की थानेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोराबार थानेदार रहे इंस्पेक्टर नासिर हुसैन को अपराध शाखा इन्वेस्टिगेशन विंग में भेज दिया गया है। शाहपुर थानेदार रहे इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह को भी अपराध शाखा के इन्वेस्टिगेशन विंग भेजा गया है। बेलघाट थानेदार रहे इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश को शाहपुर की थानेदारी मिली है।

इंस्पेक्टर विनय कुमार सरोज को राजघाट का थानेदार बनाया गया है। राजघाट थानेदार रहे दरोगा अरुण पवार को एसएसपी ने पुलिस लाइंस भेज दिया।  कैंट इंस्पेक्टर रहे अनिल कुमार उपाध्याय व पिपराइच थानेदार रहे दिनेश कुमार मिश्रा को भी एसएसपी ने पुलिस लाइंस भेज दिया है। इनलोगों का तबादला गैर जनपद हुआ था।

तिवारीपुर थानेदार रहे इंस्पेक्टर अमित दुबे को गगहा का नया थानेदार बनाया गया है। अपराध शाखा व चुनाव सेल में रहे इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय को बेलीपार की थानेदारी दी गई है। वही बेलीपार के थानेदार रहे इंस्पेक्टर उपेंद्र मिश्रा को पिपराइच का नया थानेदार बनाया गया है। पुलिस लाइंस में रहे इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह को तिवारीपुर की थानेदारी मिली है।

वहीं रेलवे चौकी व चुनाव सेल तथा कोरोना सेल के प्रभारी रहे दरोगा श्याम मोहन को बेलघाट का नया थानेदार बनाया गया है। आरटीसी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अजय कुमार मौर्य को खजनी थानेदार बनाया गया है। खजनी थानेदार रहे दरोगा मृत्युंजय राय को प्रभारी आरटीसी बनाया गया है।


इसके अलावा एसएसपी ने बेलीपार थाने में दरोगा के पद पर तैनात शेर बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया। उनको जनहित व प्रशासनिक आधार पर लाइन हाजिर किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed