फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Transfer of 42 sub-inspectors including outpost in-charge in Basti

बस्ती: चौकी इंचार्ज समेत 42 उप निरीक्षकों का तबादला, जनपदीय स्थापना बोर्ड की तरफ से किया गया ट्रांसफर

Fri, 24 Sep 2021 05:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Sep 2021 05:04 PM IST
सार

लंबे समय से एक ही थाने पर जमे कई उप निरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। साथ ही कोतवाली के गांधीनगर, रौता, पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा, लालगंज के चौकी लालगंज व रखौना के अलावा छावनी थाने के विक्रमजोत चौकी के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Transfer of 42 sub-inspectors including outpost in-charge in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस स्थापना बोर्ड के माध्यम से एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 42 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। इनमें लंबे समय से एक ही थाने पर जमे कई उप निरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। साथ ही कोतवाली के गांधीनगर, रौता, पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा, लालगंज के चौकी लालगंज व रखौना के अलावा छावनी थाने के विक्रमजोत चौकी के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं।

विज्ञापन


एसआई दिनेश चंद्र मिश्रा प्रभारी चौकी गांधीनगर से प्रभारी चौकी लालगंज, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी रौता से वरिष्ठ उपनिरीक्षक परशुरामपुर,  उपनिरीक्षक राजनाथ प्रसाद कोतवाली से छावनी,  महिला उपनिरीक्षक अनीता यादव कोतवाली से हरैया,  उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कोतवाली से छावनी,  उपनिरीक्षक ऋषि देव प्रसाद पुरानी बस्ती से छावनी,  उप निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी पुरानी बस्ती से पैकोलिया भेजा गया है। इसी प्रकार महिला उपनिरीक्षक पूजा पासवान वाल्टरगंज से दुबौलिया, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी चौकी गणेशपुर से प्रभारी चौकी रौता चौराहा,  उप निरीक्षक दिलीप कुमार सोनी वाल्टरगंज से थाना हरैया, उपनिरीक्षक जीउत प्रसाद मौर्य वाल्टरगंज से रुधौली, मीना सिंह महिला थाना से प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी हरैया तबादला किया गया है। वहीं एसआइ अवधेश यादव रुधौली न्यायालय सुरक्षा से थाना दुबौलिया,  रविंद्र नाथ शर्मा प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज मुंडेरवा से दुबौलिया, ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी चौकी रखौना से प्रभारी चौकी गणेशपुर,  विनय प्रताप सिंह प्रभारी चौकी लालगंज से प्रभारी चौकी मेडिकल कॉलेज थाना मुंडेरवा, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव कलवारी से छावनी,  उपनिरीक्षक लल्लन यादव कप्तानगंज से लालगंज,  उप निरीक्षक राजीव सिंह कप्तानगंज से प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती,  उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव दुबौलिया से थाना पुरानी बस्ती,  उप निरीक्षक जय नाथ प्रसाद दुबौलिया से थाना मुंडेरवा,  उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह दुबौलिया से कोतवाली,  उपनिरीक्षक जयकिशन दुबौलिया से पुरानी बस्ती,  संतोष कुमार सिंह एसएसआई थाना नगर से रुधौली, नंदलाल सरोज थाना नगर से कोतवाली,  रामदेव फुटहिया चौकी प्रभारी से थाना सोनहा,  विजय कुमार थाना नगर से वाल्टरगंज,  सूर्यभान यादव थाना नगर से लालगंज, आशुतोष कुमार हरैया से प्रभारी चौकी लालगंज, अरविंद कुमार यादव परशुरामपुर से कोतवाली,  मनीष कुमार जायसवाल प्रभारी चौकी विक्रमजोत से प्रभारी चौकी गांधी नगर कोतवाली,  उपनिरीक्षक सिराज वारसी छावनी से थाना नगर, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह गौर से थाना नगर,  राकेश कुमार प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा से थाना सोनहा, शंकर शरण पांडेय मुंडेरवा से थाना दुबौलिया, विजय कुमार गौतम सोनहा से थाना लालगंज, सुनील कुमार सिंह प्रभारी चौकी टांडा खुर्द थाना कलवारी से थाना रुधौली,  जितेंद्र कुमार द्विवेदी दुबौलिया से थाना पैकोलिया,  सुरेश यादव दुबौलिया से प्रभारी चौकी टांडा खुर्द,  सुभाष यादव थाना नगर से छावनी,  राम वशिष्ठ छावनी से थाना कलवारी,  शंभू राम छावनी से थाना सोनहा, राजेश कुमार दुबे पैकोलिया से थाना रुधौली भेजा गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed