फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will run for Dehradun and Vaishno Devi darshan this summer

Gorakhpur News: इस गर्मी देहरादून और वैष्णो देवी दर्शन के लिए चलेंगी ट्रेनें

Mon, 15 Apr 2024 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trains will run for Dehradun and Vaishno Devi darshan this summer
सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल, गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी, देहरादून-मुजफ्फरपुर समेत कई स्पेशल ट्रेन चलेंगी
विज्ञापन

गोरखपुर से सूरत व वड़ोदरा के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को मिलेगी राहत

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी, देहरादून आदि शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर से सूरत और वड़ोदरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलने से टिकट के लिए परेशान यात्रियों को राहत मिलेगी।
सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 15 अप्रैल को एक चक्कर के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 05:05 बजे रवाना होगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को और गुवाहाटी से 29 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोरखपुर से रात में 10.25 बजे रवाना होगी। वहीं गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोरखपुर से शाम 07.10 बजे रवाना होगी। देहरादून-मुजफ्फरपुर-देहरादून ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी देहरादून से 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को और मुजफ्फरपुर से 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी देहरादून से 11:00 बजे और गोरखपुर से 01:40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं मुजफ्फरपुर-देहरादून ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोरखपुर से दिन में 02:55 बजे छूटेगी। इसके अलावा गोरखपुर-वड़ोदरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन वड़ोदरा से 15, 22, 29 अप्रैल, 06, 13, 20, 27 मई एवं 03, 10, 17, 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को और गोरखपुर से 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई एवं 05, 12, 19, 26 जून को प्रत्येक बुधवार को 11 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 05.00 बजे छूटेगी। इसी प्रकार सूरत-गोरखपुर-उधना ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी उधना से 16 अप्रैल को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed