फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains started running back and forth between Kusamhi-Sardarnagar

Gorakhpur News: कुसम्ही-सरदारनगर के बीच आगे-पीछे चलने लगीं ट्रेनें

Wed, 12 Jun 2024 04:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Trains started running back and forth between Kusamhi-Sardarnagar
गोरखपुर। लखनऊ-छपरा रेल मार्ग पर आवागमन को तेज करने के लिए लगाए जा रहे ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग का एक और चरण पूरा हो गया है। सोमवार रात में कुसम्ही से सरदारनगर स्टेशन के बीच इस सिस्टम का ट्रायल सफल रहा। इसके बाद देर रात से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य कर दिया गया है। इस ट्रैक पर रात में पहले मालगाड़ी और फिर एक्सप्रेस ट्रेन चलाया गया। इस पर 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो सकता है।
विज्ञापन

ट्रेनों की औसत गति सुधारने के लिए रेलवे में अब ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इस सिस्टम के लग जाने पर दो स्टेशनों के बीच एक से अधिक ट्रेनों का एक साथ संचालन हो सकेगा, जबकि अभी दो स्टेशनों के मध्य एक समय में केवल एक ही ट्रेन का संचालन किया जाता है। इस सिस्टम को पहले एनईआर में जगतबेला से मगहर स्टेशन के बीच लगाया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद अब कुसम्ही से सरदारनगर के बीच लगाया गया है, जिसके लिए तीन दिन से इंटरलाकिंग का काम चल रहा था। सोमवार रात में 12 से दो बजे के बीच इसका सफल ट्रायल रहा। ट्रायल से जुड़े एक अफसर ने बताया कि पहले खाली बैगन भेजी गई, फिर मालगाड़ी गुजारी गई। इसके पीछे दो एक्सप्रेस ट्रेनों को भेजा गया। इसके बाद से इस रूट की सभी ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed