{"_id":"69e3f7595f5ec89a150f8949","slug":"training-was-given-to-about-12000-census-workers-in-the-district-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1294261-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनगणना कर्मियों को कल से दिया जाएगा प्रशिक्षण, सात मई से स्वगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनगणना कर्मियों को कल से दिया जाएगा प्रशिक्षण, सात मई से स्वगणना
विज्ञापन
जिले में करीब 12 हजार जनगणना कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
गोरखपुर। जिले में जनगणना का पहला चरण मई के पहले सप्ताह में शुरू होगा। लेकिन इसके पहले 20 अप्रैल से जनगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। तीन दिन प्रशिक्षण लेने के बाद जनगणना कर्मी पहले चरण में मकानों की गणना करेंगे, जबकि दूसरे चरण में जनगणना होगी।
प्रशासन के मुताबिक, सात मई से स्वगणना शुरू होगी, जिसमें लोग अपने बारे में पूरी जानकारी अपलोड करेंगे तो जनगणना कर्मियों के पहुंचने पर लोगों को पूरी जानकारी भरवाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले में सात तहसील, नगर निगम के पांच जोन एवं 11 नगर निकायों में जांच अधिकारी बनाए गए हैं। जनगणना कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक बैच को तीन दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद वे पहले चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षित हो जाएंगे। मकानों की गणना में एक ही व्यक्ति के कई मकान होंगे तो यह दर्ज किया जाएगा कि उनका परिवार मुख्य रूप से कहां रहता है। जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 20 अप्रैल से जनगणना प्रशिक्षण शुरू होगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।