{"_id":"5eccf4368ebc3e90b43deff7","slug":"training-program-will-be-organized-by-rural-self-employment-training-in-terracotta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टेराकोटा शिल्पी बनना चाहते हैं तो यहां से ले सकते हैं ट्रेनिंग, पूरी करनी होगी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेराकोटा शिल्पी बनना चाहते हैं तो यहां से ले सकते हैं ट्रेनिंग, पूरी करनी होगी ये शर्त
Tue, 26 May 2020 04:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
टेराकोटा। फाइल
- फोटो : अमर उजाला।
अगर आप टेराकोटा शिल्प सीखना चाहते हैं, तो ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं संस्थान आपको यह मौका उपलब्ध करा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 'एक जनपद एक उत्पाद' कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर के लिए चिन्हित उत्पाद टेराकोटा से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण "काफ्ट बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग" एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण" का 10 दिवसीय प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि इसमें निदेशक ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण एवं संस्थान, गीडा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ एवं जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गोरखपुर की ओर से गोरखपुर जिले के प्रशिक्षित हस्तशिल्पियों को उन्नत टूलकिट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है पात्रता
- आवेदक की आयु आवेदन करने की तिथि को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रशिक्षार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं होगी।
- आवेदक भारत अथवा प्रदेश सरकार की अन्य किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से संबंधित टूलकिट का लाभ विगत दो वर्षों में नहीं प्राप्त किया हो।
- आवेदक अथवा इसके परिवार के किसी सदस्य को योजना के अंतर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जाएगा। परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है।
देना होगा घोषणा पत्र
आवेदक द्वारा पात्रता की शर्तों को पूरा किए जाने के संबंध में घोषणा पत्र देना होगा।
इस वेबसाइट पर करें आवेदन
उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए 10 जून 2020 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर किया जा सकता है।