फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Varanasi City Express will be canceled on 31st July

यात्रीगण ध्यान दें: 31 जुलाई को निरस्त रहेगी गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, जानिए क्या है वजह

Sat, 29 Jul 2023 02:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jul 2023 02:16 PM IST
सार

गोरखपुर से 31 जुलाई चलने वाली गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी। जबकि अमृतसर से 30 जुलाई को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Varanasi City Express will be canceled on 31st July
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

वाराणसी मंडल के भटनी स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लाक दिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। तो कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। कुछ रेल गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। 31 जुलाई को गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अगस्त को चलने वाली गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी, छपरा से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा 31 जुलाई को काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर और 31 जुलाई और 03 अगस्त हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस सोनपुर मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित करके चलेगी।
विज्ञापन


बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जुलाई और 03 अगस्त को भटनी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। बरहज बाजार-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जुलाई एवं 03 अगस्त को भटनी के स्थान पर सलेमपुर में यात्रा समाप्त करेगी। भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जुलाई और 03 अगस्त को भटनी के स्थान पर मऊ से चलेगी। भटनी-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 जुलाई एवं 03 अगस्त को भटनी के स्थान पर सलेमपुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खतरे में बचपन: अनजान ऑटो चालकों, खुले नालों और वाहनों के बीच हर पल जोखिम

इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव

सीतामढ़ी से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-इंदारा के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से 30 जुलाई एवं 02 अगस्त को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इंदारा-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी। नई दिल्ली से 30 जुलाई को चलने वाली नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:

कटिहार से 30 जुलाई और 02 अगस्त को चलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 31 जुलाई और 03 अगस्त को चलने वाली बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। लखनऊ जं. से 31 जुलाई को चलने वाली लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी।

गोरखपुर से 31 जुलाई चलने वाली गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी। जबकि अमृतसर से 30 जुलाई को चलने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed