फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train running start from nautanwa railway station

यहां ट्रेन स्टेशन पर आते ही बढ़ी चहल-पहल, नौ महीने बाद गुलजार हुआ नौतनवां

Mon, 04 Jan 2021 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jan 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Train running start from nautanwa railway station
नौतनवां रेलवे पर बढ़ी चहल-पहल। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना काल से ट्रेनों का संचालन बंद होने से नौतनवां रेलवे स्टेशन वीरान सा हो गया था। लेकिन सोमवार को रेलवे प्रशासन द्वारा इंटर सिटी एक्सप्रेस के संचालन करने से स्टेशन पर चहल पहल शुरू हो गया। जैसे ही यात्रियों को पता चला की ट्रेन आ गई है, वैसे ही अधिक दूरी तय करने वाले यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए रेल प्रशासन ने 22 मार्च 2020 को ट्रेन संचालन पर रोक लगा दिया था। तबसे नौतनवां रेल खंड पर ट्रेनों का आवागन बंद था। लगभग दस माह बाद सोमवार को दोपहर में छपरा से नौतनवां इंटर सिटी एक्सप्रेस नौतनवां रेलवे स्टेशन पहुंची। पहले दिन होने के कारण ट्रेन में बहुत कम यात्री रहे।
विज्ञापन


यात्री बोले-कम खर्चे में आने को मिला
बिहार राज्य सिवान निवासी कलावती देवी ने बताया कि आंख जांच करने नेपाल के भैरहवां जा रही हूं। बस की अपेक्षा कम खर्च में ही नौतनवां पहुंच गई। बिहार राज्य के नागेंद्र ने बताया कि बस से अधिक किराया लगने से नेपाल के भैरहवा आंख की जांच कराने नहीं जा पा रहे थे। जैसे ही सूचना मिली कि ट्रेन जा रही है तो बहुत ही खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनौली कोतवाली क्षेत्र त्रिलोकपुर निवासी दयानाथ ने बताया कि पीपीगंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे जैसे ही सूचना मिली कि ट्रेन आ रही है तो रेलवे स्टेशन चले आए। गोरखपुर निवासी रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि वह नौतनवां के डॉक्टर राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं ट्रेन के संचालन से आवागमन में काफी सुविधा हो गई है।

 

थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रही

नौतनवां रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर वरिष्ठ टिकट परीक्षक जितेंद्र कुमार और उमेश गिरी तथा संतोष कुमार ने डेस्क लगाकर स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की। सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद रहे।

रेलवे स्टेशन परिसर में बने कैंटीन में दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद था। तबसे दुकान भी बंद थी। ट्रेन का संचालन करने से रोजी रोटी की उम्मीद जगी है।

पहले दिन टिकट की बिक्री कम रही
लगभग दस माह बाद ट्रेन संचालन होने से पहले दिन यात्रियों की भीड़ कम रही। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक विनोद कुमार जैन ने बताया कि कुल 45 टिकट कटा। स्टेशन मास्टर राम इकबाल महतो ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग के लिए डेस्क है। बगैर मास्क के स्टेशन परिसर में यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed