{"_id":"5e0ba8148ebc3e87ef0a8f93","slug":"train-late-at-gkp-railway-station-gorakhpur-city-news-gkp335439168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दोपहर की बजाय रात को पहुंची राप्तीसागर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दोपहर की बजाय रात को पहुंची राप्तीसागर एक्सप्रेस
Wed, 01 Jan 2020 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
ठंड और कोहरे की वजह से साल के अंतिम दिन लंबी दूरी की ढेर सारी ट्रेनें कोहरे के चलते देर से पहुंचीं। तिरुअनंतपुर सेंट्रल स्टेशन से चली राप्तीसागर एक्सप्रेस दोपहर की बजाय देर रात गोरखपुर जंक्शन पहुंची। वहीं वैशाली एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह की जगह शाम को पहुंची।
ठंड में ट्रेनों का इंतजार करने में यात्रियों को कंपकंपी छूट जा रही है। मंगलवार को राप्तीसागर एक्सप्रेस के इंतजार में यात्रियों को रिसीव करने पहुंचे लोगों को देर रात तक प्लेटफार्म पर ही समय गुजारना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेन के आने की सूचना कुछ-कुछ देर बाद बढ़ती गई। वहीं बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को वैशाली एक्सप्रेस के आने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विलंब से चलने वाली कुछ ट्रेनें
ट्रेनें विलंब (घंटे में)
12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस 12.00
11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 6.00
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 7.00
12554 वैशाली एक्सप्रेस 5.40
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 1.10
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 7.00
12542 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 4.30
12566 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 2.45
15003 देहरादून एक्सप्रेस 2.30
विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली-हैदराबाद की फ्लाइट लेट
ठंड और कोहरे की वजह से मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे के पहले उड़ान भरने वाली दिल्ली और हैदराबाद की फ्लाइट 45 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक लेट रही। दिल्ली से लेकर गोरखपुर तक विजिबिलिटी मानक से कम होने की वजह से ये फ्लाइट देर से गोरखपुर पहुंचीं। लिहाजा यहां से भी देर से उड़ान हो सकी। दिल्ली के लिए जहां इंडिगो और स्पाइस जेट की फ्लाइट देर हुई। वहीं हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी देर से पहुंची, जिससे यात्री और उनके परिवार के लोग परेशान रहे।