{"_id":"6589ea0b0f740a61a00d9704","slug":"trailer-crushes-bikers-one-dead-friend-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-411884-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
मोहद्दीपुर चौराहे पर हुआ हादसा, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके के मोहद्दीपुर चौराहे पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान खोराबार के जंगल बेलवार गांव निवासी रंजीत साहनी (20) के रूप में हुई। जबकि, इसी गांव का विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक से शहर में घूमने निकले थे और फिर यूनिवर्सिटी की तरफ से मोहद्दीपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि बिछिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे रंजीत की मौत हो गई और विजय घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर रंजीत को मृत घोषित होने के बाद उसके घरवालों को जानकारी दी गई। हादसे के बाद रात में ही एएसपी मानुष पारिक के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने पैडलेगंज तिराहे पर चेकिंग अभियान चला दिया। इसमें तेज रफ्तार वाहनों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
.......