गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर से निकलेगा जुलूस, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन और कुछ रुट पर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में पुलिसवालों की ड्यूटी लगा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से विजयदशमी के अवसर पर शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव कि या गया है। सुबह 10 बजे से जुलूस की समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन और कुछ रुट पर इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में पुलिसवालों की ड्यूटी लगा दी गई है।
यह हुआ है बदलाव...
- धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह गंगेज दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड होते हुए जाएंगे।
- जेपी हॉस्पिटल से गोरखनाथ मंदिर की ओर वाहन नहीं जा सकें गे। वाहनों को जेपी अस्पताल गली से दुर्गाबाड़ी होकर भेजा जाएगा।
- इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से गोखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें रामनगर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज होते हुए भेजा जाएगा।
- ग्रीन सिटी मोड़ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। इन्हें सूरजकुंड होते हुए भेजा जाएगा।
- दुर्गाबाड़ी रेलवे क्रॉसिंग से झूलेलाल मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहनों को दुर्गाबाड़ी से सूरजकुंड होकर भेजा जाएगा।
- सूरजकुंड से रामलीला मैदान की तरफ जुलूस समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए जाएंगे।
- गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह वाहन थाने के पीछे होते हुए जाएंगे।
- लेबर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहन प्रतिबंधित होंगे। वाहनों को जाहिदाबाद तिराहे से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।
- दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन कौड़ियहवा मोड़ होकर इंडस्ट्रियल मोड़ होते हुए भेजा जाएगा।