फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traffic system of gorakhpur will change for two days

गोरखपुर: घर से निकलें तो देख लें रूट डायवर्जन, दो दिन बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Fri, 05 Nov 2021 12:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Nov 2021 12:51 AM IST
सार

शनिवार व रविवार को बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था, मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए किया गया है रूट डायवर्जन।

विज्ञापन
traffic system of gorakhpur will change for two days
गोरखपुर में यातायात परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में दीपावली के बाद मां लक्ष्मी व विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए शनिवार को प्रात: आठ बजे से रविवार को मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक महानगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। एसपी यातायात इंदू प्रभा सिंह ने बताया कि वाहनों को अलग-अलग रूट से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


यहां देखें पूरा रूट प्लान
  • संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुये अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र के बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुये अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहा फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ इनका प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अन्य चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किये जाएंगे।
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्राकर के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
  • घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कम्पनी से रेती चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पाण्डेयहाता, घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • विजय चौराहा से अलीनगर, चरनलाल चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • फलमंडी चौराहा से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राइवेट वाहन आदि सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुये चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौराहा, फातिमा अस्पताल, खजान्ची चैराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौराहा होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगे । रोडवेज एवं एंबुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।
  •  फरेंदा, पीपीगज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झूंगियां होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चैराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed