लोक सेवा आयोग परीक्षा: आज गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, बदला रहेगा शहर का यातायात
एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था बाधित होने की प्रबल संभावना है, महानगर क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके दृष्टिगत सुबह 08:00 बजे से निम्न प्रकार से डायवर्जन रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक सेवा आयोग, उप्र इलाहाबाद द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा-2021 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रा0) परीक्षा-2021 जनपद के 48 परीक्षा केंद्रो पर होगी। दो पाली में प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे एवं द्वितीय पाली समय 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था बाधित होने की प्रबल संभावना है, महानगर क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके, इसके दृष्टिगत सुबह 08:00 बजे से निम्न प्रकार से डायवर्जन रहेगा।
इन रूटों होगा डायवर्ट...
- फरेंदा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएंगे।
- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के पास समय सुबह 08:00 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा।शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय सुबह 08:00 बजे से रात 8 बजे तक रोका जाएगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से जाएंगे।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर जाएंगे।
- जनपद देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसे खोराबार बाईपास से तारामंडल एअमर उजाला ए छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजारए खजांची चौराहा होकर जाएंगे।
- महाराजगंज सिद्धार्थ नगर फरेंदा की तरफ से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजांची से पादरी बाजार कौवा बागए मोहद्दीपुर होकर जाएंगे।
इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एंव बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- गोलघर चैराहा से विजय चैराहा की तरफ एंव विजय चैराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नही जाएगा।
- सुमेर सागर से विजय चैराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
- शास्त्री चैराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहन नही जाने दिया जाएगा।
- अम्बेडकर चैराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अम्बेडकर चैराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जाएगा।
ट्रैफिक लोड पढ़ा तो यह डायवर्जन होगा लागू
- अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चैराहा से विजय तथा विजय चैराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नही जाने दिया जाएगा।
- उक्त तिथि पर प्रात: समय से ही परीक्षा समाप्ति तक अग्रसेन से बक्शीपुर तक पूर्णतया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
- फलमंडी से 12:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमंडी के अंदर ही रहेगें, जो रात्रि 10 बजे के बाद निकलेगे।