{"_id":"61d9558a320e9c46792281a5","slug":"traffic-management-committee-in-gorakhpur-will-solve-problem-of-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: यातायात प्रबंधन समिति कराएगी जाम की समस्या का निदान, जानिए कैसे दूर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: यातायात प्रबंधन समिति कराएगी जाम की समस्या का निदान, जानिए कैसे दूर होगी परेशानी
Sat, 08 Jan 2022 02:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:42 PM IST
सार
शहर की सड़कों का रोजाना निरीक्षण और अध्ययन कर सुगम यातायात व्यवस्था के उपाय सुझाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर की सड़कों पर सुगम यातायात के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने यातायात प्रबंधन समिति का गठन किया है। समिति के सदस्य रोजाना शहर की सड़कों की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण और अध्ययन कर वाहनों की आवाजाही में आने वाली समस्याओं और कठिनाइयों को दूर करने के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि एडीएम सिटी, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, अपर सिटी मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, तृतीय, क्षेत्राधिकारी कैंट, कोतवाली, गोरखनाथ, यातायात और यातायात निरीक्षक इस समिति में हैं। समिति समय-समय पर मार्गों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान यातायात में आ रही समस्याओं, कठिनाइयों पर प्रतिदिन शाम को होने वाली समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी, फिर इन्हें दूर किया जाएगा। इसके बाद सुगम यातायात की रणनीति तैयार कर संबंधित विभाग से प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
समिति मार्गों के डिवाइडर, कट, चिह्नित गैप, अवैध कब्जा, अतिक्रमण की पहचान कर उसे दूर कराएगी। यातायात में बाधा बनने वाली हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर कठिनाई आती है तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कर, उसका निराकरण किया जाएगा।