{"_id":"61c2e4b994079808ff3e3611","slug":"traffic-jammed-by-keeping-dead-body-of-municipal-sweeper-on-varanasi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वाराणसी हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, सड़क हादसे में सफाईकर्मी की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वाराणसी हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, सड़क हादसे में सफाईकर्मी की हुई थी मौत
Wed, 22 Dec 2021 02:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:14 PM IST
सार
नगर निगम के सफाईकर्मी की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिजन मुआवजा, सरकारी नौकरी और केस दर्ज करने की मांग करते हुए मंगलवार को सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
नौसड़ के पास सफाई कर्मचारी का शव रखकर हाईवे जाम किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर राजघाट पुल पर सोमवार को सड़क हादसे में नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी शिवशंकर निषाद की मौत से गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार शाम पांच बजे गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा, सरकारी नौकरी और केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
इसकी खबर पाते ही नगर निगम के अफसर, गीडा, सहजनवां और बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद आठ बजे जाम खत्म हुआ। नगर निगम के अफसरों ने सरकारी मदद का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा के नौसड़ निवासी 30 वर्षीय शिवशंकर को सोमवार को राजघाट पुल पर सफाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद परिजनों ने नौसड़ चौराहे के पास सड़क पर शव रखकर वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसकी वजह से एकला, जैतपुर मोड़, नौसड़ चौराहा व राप्ती पुल तक जाम लग गया था। आश्वासन के बाद जाम खत्म किया गया।