फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic Jammed by keeping dead body of municipal sweeper on Varanasi Highway

गोरखपुर: वाराणसी हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, सड़क हादसे में सफाईकर्मी की हुई थी मौत

Wed, 22 Dec 2021 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 02:14 PM IST
सार

नगर निगम के सफाईकर्मी की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिजन मुआवजा, सरकारी नौकरी और केस दर्ज करने की मांग करते हुए मंगलवार को सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन
Traffic Jammed by keeping dead body of municipal sweeper on Varanasi Highway
नौसड़ के पास सफाई कर्मचारी का शव रखकर हाईवे जाम किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर राजघाट पुल पर सोमवार को सड़क हादसे में नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी शिवशंकर निषाद की मौत से गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार शाम पांच बजे गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा, सरकारी नौकरी और केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसकी खबर पाते ही नगर निगम के अफसर, गीडा, सहजनवां और बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने के बाद आठ बजे जाम खत्म हुआ। नगर निगम के अफसरों ने सरकारी मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीडा के नौसड़ निवासी 30 वर्षीय शिवशंकर को सोमवार को राजघाट पुल पर सफाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद परिजनों ने नौसड़ चौराहे के पास सड़क पर शव रखकर वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसकी वजह से एकला, जैतपुर मोड़, नौसड़ चौराहा व राप्ती पुल तक जाम लग गया था। आश्वासन के बाद जाम खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed