फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   traffic diversion applied in gorakhpur due to cm yogi adityanath rally, see change routes

रैली खत्म होते ही हजारों भाजपाई सड़क पर निकले, जगह-जगह जाम, बदले ट्रैफिक रूट को देख लें

Sun, 19 Jan 2020 02:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 19 Jan 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion applied in gorakhpur due to cm yogi adityanath rally, see change routes
रैली के बाद सड़कों पर लगा ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मुख्यमंत्री योगी की रैली खत्म हो चुकी है। रैली खत्म होते ही हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ जब बाहर सड़कों पर निकली तो शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

पहले से ही इस स्थिति को जान चुकी ट्रैफिक पुलिस ने गोरखपुर में यातायात में कुछ बदलाव किए हैं।

सुबह आठ से पांच तक यहां रोके जा रहे हैं भारी वाहन
- फरेंदा की तरफ से शहर में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को जंगल कौड़िया के पास
- वाराणसी की तरफ  से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बाघागाड़ा के पास  
- लखनऊ की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को कालेसर के पास
- कप्तानगंज की तरफ  से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को पिपराइच कस्बे के पास
- देवरिया की तरफ  से आने वाले सभी भारी वाहनों को मोतीराम अड्डा के पास
- कुशीनगर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जगदीशपुर कोनी के पास

कार्यक्रम में आने वाली बसें यहां होगी पार्क

कुशीनगर एवं देवरिया की तरफ  से कार्यक्रम में आने वाली बसें मोहद्दीपुर चौराहा होकर दीक्षा भवन गेट से प्रवेश कर खाली मैदान में पार्क होंगी।
- महराजगंज से आने वाली बसें खजांची चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, कौवाबाग तिराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए दीक्षा भवन गेट से खाली मैदान में पार्क होंगी।
- सोनौली से आने वाली बसें बरगदवा, खजांची चौराहा, पादरी बाजार चौराहा, कौवाबाग तिराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए दीक्षा भवन गेट से खाली मैदान में पार्क होंगी।
- वाराणसी, लखनऊ की तरफ  से आने वाली बसें नौसढ़ तिराहा से हावर्ट बंधा, टीपी नगर, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, छात्रसंघ भवन चौराहा होकर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से प्रवेश कर अंदर मैदान में पार्क होंगी।

इन मार्गों पर सुबह नौ से तीन बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- जीएम तिराहा से एमपी इंटर कॉलेज की तरफ  सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गोलघर चौराहा या सीएस चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- आंबेडकर चौराहे से तमकुही तिराहा की तरफ  सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन शास्त्री चौराहा और छात्रसंघ भवन चौराहा होकर जाएंगे।
- कचहरी चौराहा से तमकुही तिराहे की तरफ  सभी के प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन टाउनहाल तिराहे और गोलघर चौराहा होकर जाएंगे।
- आयकर भवन तिराहे से हरिओम नगर की तरफ  सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन आरटीओ के पास ट्रांसफार्मर तिराहे से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed