{"_id":"618a23be5cbafb0e021bc73b","slug":"traders-of-golghar-will-get-exemption-in-fee-at-multilevel-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीलेवल पार्किंग: गोलघर के व्यापारियों को शुल्क में मिलेगी छूट, सीएम योगी ने दिया था निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीलेवल पार्किंग: गोलघर के व्यापारियों को शुल्क में मिलेगी छूट, सीएम योगी ने दिया था निर्देश
Tue, 09 Nov 2021 01:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:01 PM IST
सार
व्यापारियों को मासिक पास उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री ने भी दुकानदारों को सहूलियत देने का दिया था निर्देश।
विज्ञापन
parking
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग में स्थानीय व्यापारियों को शुल्क में छूट दी जाएगी। व्यापारियों को मासिक पास उपलब्ध कराने की तैयारी जीडीए ने शुरू कर दी है। जीडीए जल्द ही व्यापारियों से संवाद करेगा। शुल्क इतना ही रखा जाएगा कि व्यापारियों पर ज्यादा भार न पड़े। दर निर्धारित होने के बाद बाहर वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 अक्तूबर को शहर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया था। उसी समय उन्होंने गोलघर के व्यापारियों को पार्किंग शुल्क में सहूलियत देने का निर्देश दिया था। इसे बाद से दिवाली तक पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने का शुल्क नहीं लिया जा रहा था। 7 नवंबर से शुल्क की वसूली शुरू हुई तो व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जीडीए के मुताबिक जल्द ही व्यापारियों के लिए रियायती शुल्क तय हो जाएगा। फिलहाल चार पहिया वाहन स्वामियों से चार घंटे के लिए 25 रुपये जबकि दोपहिया वाहन स्वामियों से इतने ही समय के लिए 10 रुपये लिए जा रहे हैं। चार घंटे से अधिक प्रत्येक घंटे के लिए पांच रुपये जबकि दोपहिया वाहनों के लिए तीन रुपये प्रति घंटा अतिरिक्त वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ियों से शुल्क लिया जाना शुरू हो गया है। व्यापारियों की सहूलियत के लिए मासिक पास की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही शुल्क की घोषणा कर दी जाएगी। लोगों से अपील है कि वे पार्किंग में ही गाड़ियां खड़ी करें। बाहर गाड़ी खड़ी करने पर कार्रवाई हो सकती है।