{"_id":"6004820e8ebc3e2f2679d60a","slug":"trader-killed-gorakhpur-news-gkp3813113181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरांव में दुकानदार की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरांव में दुकानदार की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
बरांव में दुकानदार की गला रेतकर हत्या
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव स्थित दुर्गा मंदिर के निकट बगीचे के समीप खेत में दुकानदार संदीप (20) की रविवार की रात किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव पास के एक खेत में पाया गया। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर गांव के लोग जमा हो गए। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
रविवार की देर शाम बरांव गांव के दक्षिण बगीचे के निकट एक खेत में गांव के ही संदीप का खून से लथपथ शव मिला। चौराहे पर उसकी कबाड़ की दुकान है। संदीप के मौत की जानकारी होने पर मां तेतरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस मामले में कोई कुछ भी कहने से गुरेज कर रहा था। भाई का शव देख बड़ा भाई दीपक दहाड़े मारने लगा। सीओ रुद्रपुर अंबिका राम ने हत्या की जानकारी से इन्कार किया। उधर, इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना है। मौके पर पुलिस को भेजकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा जाएगा। परिजनों को ओर से तहरीर मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा।