फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tractor not get 420 number after implementation of online vehicle registration system

UP News: अब किसानों के माथे पर नहीं लग रहा है '420' का कलंक

Wed, 06 Jul 2022 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jul 2022 12:42 PM IST
सार

पहले किसानों के ट्रैक्टरों को ही 0420 नंबर दिए जाते थे। ऑनलाइन वाहनों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रैक्टर को 420 नंबर नहीं मिला।

विज्ञापन
Tractor not get 420 number after implementation of online vehicle registration system
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग अब किसानों के ट्रैक्टरों पर ‘420’ का ठप्पा नहीं लगा पा रहा है। ऐसा वाहनों के पंजीकरण की व्यवस्था डीलर प्वाइंट पर ऑनलाइन होने के बाद हो सका।

विज्ञापन


धोखाधड़ी और बेईमानी की धारा 420 को कोई भी वाहन स्वामी अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर दर्ज नहीं कराना चाहता है, लेकिन परिवहन विभाग ने किसानों को खूब नंबर बांटे। पहले लगभग हर सीरीज में ट्रैक्टरों को 420 नंबर जारी किए जा रहे थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। जब से वाहनों के पंजीकरण की व्यवस्था डीलर प्वाइंट पर ऑनलाइन हुई तो किसानों के ट्रैक्टरों को 0420 नंबर मिलने बंद हो गए।

विज्ञापन


डी सीरीज के नंबरों में ज्यादा दिक्कत

डी सीरीज के वाहनों की बात करें तो इस सीरीज के 23 में से 15 सीरीज के 0420 नंबर कृषि कार्य के लिए प्रयोग में होने वाले ट्रैक्टर को आवंटित किए गए थे। जिस सीरीज में ट्रैक्टर नहीं थे, सिर्फ उन्हीं में 0420 नंबर को दूसरे वाहनों को दिए गए। आंकड़े बताते हैं कि ईसी से ईएफ सीरीज तक किसी भी ट्रैक्टर को 0420 नंबर जारी नहीं हुए हैं। किसानों के वाहनों पर ‘420’ का कलंक नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये हैं डी सीरीज के 0420 नंबर ट्रैक्टर

यूपी 53 डीए 0420
यूपी 53 डीबी 0420
यूपी 53 डीई 0420
यूपी 53 डीएफ 0420
यूपी 53 डीएच 0420
यूपी 53 डीजे 0420
यूपी 53 डीके 0420

अब दोपहिया वाहनों को मिल रहे नंबर

यूपी 53 ईसी 0420 बाइक
यूपी 53 ईडी 0420 बाइक
यूपी 53 ईई 0420 स्कूटी
यूपी 53 ईएफ 0420 बाइक

संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने कहा कि वाहनों के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने के बाद अब डीलर के यहां ही वाहनों के पंजीकरण हो जा रहे हैं। वाहनों के पंजीकरण नंबर भी आरटीओ के बजाए ऑनलाइन ही जारी हो जा रहे हैं। नंबर के वितरण में कार्यालय की अब कोई भूमिका नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed