{"_id":"629edb412a1d9b33aa54aeca","slug":"toy-pistol-and-firearm-found-in-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कूड़े में मिला पिस्टल व तमंचा, जांच में निकला खिलौना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कूड़े में मिला पिस्टल व तमंचा, जांच में निकला खिलौना
Tue, 07 Jun 2022 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:29 AM IST
सार
इंस्पेक्टर चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि महिला सफाईकर्मी ने कूड़े में पिस्टल और तमंचा देखकर सूचना दी थी। जांच में वह खिलौना निकला।
विज्ञापन
खिलौने वाली बंदूक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के कोईलहवां में बसंतकुंज अपार्टमेंट के पास सोमवार सुबह पिस्टल और तमंचा मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच की तो पता चला कि खिलौना है। एक पॉलीथिन में रखकर नाली में फेंका गया था, जिसे नगर निगम की महिला सफाईकर्मी ने देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट के पास कूड़ा एकत्र किया जाता है। सोमवार सुबह नगर निगम की महिला सफाईकर्मी पहुंची थी। इसी दौरान उसे पिस्टल और तमंचा दिखा। अपने सुपरवाइजर को बताने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
डायल 112 की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए और फिर जांच के दौरान खिलौना पाया गया। मामले में इंस्पेक्टर चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि महिला सफाईकर्मी ने कूड़े में पिस्टल और तमंचा देखकर सूचना दी थी। जांच में वह खिलौना निकला।