फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tourists will be made to visit heritage of gorakhpur metropolis

पहल: पर्यटकों को कराई जाएगी महानगर की धरोहरों की सैर, जीडीए और नगर निगम की होगी मदद

Thu, 05 May 2022 01:55 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 May 2022 01:55 PM IST
सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक गोरखपुर आते हैं, लेकिन बिना रुके आगे चले जाते हैं। पर्यटकों को रोकने के लिए स्थानीय धरोहरों को दिखाने के लिए वाराणसी और आगरा के तर्ज पर ‘हेरिटेज वॉक’ शुरू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
Tourists will be made to visit heritage of gorakhpur metropolis
गोरखपुर पर्यटन स्थल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जनपद में आने वाले पर्यटकों को अब पर्यटन स्थलों की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पर्यटन विभाग ‘हेरिटेज वॉक’ के माध्यम से पर्यटकों को महानगर की प्रमुख धरोहरों की सैर कराएगा।

विज्ञापन


बुद्ध सर्किट होने के कारण देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक गोरखपुर आते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में महानगर में बिना रुके, एक-दो पर्यटन स्थलों की सैर करके आगे चले जाते हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज (इंटेक) के साथ समन्वय करके ‘हेरिटेज वॉक’ के माध्यम से पर्यटकों को रोकने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


पर्यटकों को महानगर की धरोहरों को दिखाने के लिए चार रूट बनाया गया है। पर्यटक जिस रूट पर जाना चाहे उसे ‘हेरिटेज वॉक’ कराया जाएगा। ‘हेरिटेज वॉक’ के दृष्टिगत चिह्नित मार्गों, गलियों के जीर्णोद्धार, नियमित साफ-सफाई और पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्यटन विभाग गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की मदद लेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रूट नंबर एक
अलीनगर जैन मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, दाऊजी मंदिर, जटाशंकर गुरुद्वारा, मानसरोवर मंदिर, सूर्यकुंड, गोरखनाथ मंदिर और लाइट एंड साउंड शो।

रूट नंबर दो
गीता वाटिका, विष्णु मंदिर, मंडलीय कारागार, सेंट जॉन्स चर्च, टेराकोटा गांव औरंगाबाद, रेलवे स्टेशन, सेंट एंड्रूयूज कॉलेज, कमिश्नर कार्यालय, मशहूर शायर फिराक गोरखपुरी का आवास, स्वामी परमहंस योगानंद की जन्मस्थली।

रूट नंबर तीन
नेहरू पार्क, हनुमान गढ़ी, मोती जेल, बसंत सराय, जामा मस्जिद, घंटाघर, बंगाली काली बाड़ी, गीता प्रेस और चित्र मंदिर।

रूट नंबर चार
विंध्यवासिनी पार्क, रेलवे म्यूजियम, रामगढ़ताल, नक्षत्रशाला, चिड़ियाघर, प्रेमचंद स्मारक, मुबारक खां शहीद का आस्ताना, क्राइस्ट चर्च, गोरखपुर क्लब, नगर निगम भवन और इमामबाड़ा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक गोरखपुर आते हैं, लेकिन बिना रुके आगे चले जाते हैं। पर्यटकों को रोकने के लिए स्थानीय धरोहरों को दिखाने के लिए वाराणसी और आगरा के तर्ज पर ‘हेरिटेज वॉक’ शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए इंटेक से सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जा रहा है।

सह संयोजक इंटेक अचिंत्य लाहिड़ी ने कहा कि ‘हेरिटेज वॉक’ के लिए पर्यटन विभाग ने संपर्क किया था। महानगर में स्थित प्रमुख धरोहरों को चार रूटों में बांटकर एक सूची बनाई है जिसे पर्यटन विभाग को दे दिया है। जल्द ही पर्यटक ‘हेरिटेज वॉक’ के माध्यम से महानगर की प्रमुख धरोहरों को देख सकेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed