{"_id":"632d78eb49c1ae22634e56be","slug":"tourist-bus-service-will-start-with-navratri-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नवरात्र के साथ होगी टूरिस्ट बस सेवा की शुरुआत, बैठ सकेंगे 54 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नवरात्र के साथ होगी टूरिस्ट बस सेवा की शुरुआत, बैठ सकेंगे 54 यात्री
Fri, 23 Sep 2022 02:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:44 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति के एमडी पीके तिवारी ने कहा कि पर्यटकों को सैर कराने आईं विशेष बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अभी किराया और स्टॉपेज तय करना बाकी है। किराया और स्टॉपेज तय कर नवरात्र के पहले दिन से बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर महानगर में आने वाले पर्यटक नवरात्र के पहले दिन यानी 26 सितंबर से पर्यटक इलेक्ट्रिक बस से पर्यटक स्थलों की सैर कर सकेंगे। हालांकि, बस के पंजीकरण की प्रक्रिया अभी चल रही है। बस का किराया भी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
महानगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों की सहूलियत के लिए सात मई को दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें महेसरा डिपो पहुंच गईं थीं। इन बसों को एयरपोर्ट से रामगढ़ताल, नौकायन होते हुए चिड़ियाघर तक चलाने की योजना है।
विज्ञापन
बस संचालन समिति का कहना है कि बस की पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पंजीकरण होते ही बस के स्टॉपेज और किराया तय कर लिया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर से विशेष इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बस में बैठ सकेंगे 54 यात्री
वर्तमान में संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसों की तुलना में पर्यटकों को सैर कराने आईं ये विशेष बस करीब डेढ़ गुना ज्यादा क्षमता की हैं। एक बस की कीमत एक करोड़ 38 लाख रुपये है। 12 मीटर लंबी इस बस में एक साथ 54 लोग सफर कर सकते है। साथ ही कई आधुनिक सुविधाओं से ये बस लैस है।