{"_id":"64480ad15dfa71cf2d0e9dde","slug":"tortoise-smuggling-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-140299-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कछुआ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कछुआ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Apr 2023 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
कैंट थाने में कछुआ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी
- तीन साथियों को पहले ही पकड़ चुकी है कैंट पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने मंगलवार को कछुआ तस्करी के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के तीन साथी जेल में हैं। इस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
शहर के भीतर से कछुओं की तस्करी करके उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे दामों में बेचने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। इस दौरान चौथा आरोपी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बड़का गोपालपुर टोला करवल निवासी नबाली करौल फरार हो गया था। मंगलवार को उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों कैंट थाना क्षेत्र के महरवा की बारी निवासी सुग्रीव निषाद, बबलू निषाद और देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के जगमांझा निवासी बलिस्टर सिंह के साथ मिलकर कछुओं की तस्करी करता था। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।