फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   toppers of Gorakhpur will guide students of AD and Jubilee

Gorakhpur: एडी, जुबिली के विद्यार्थियों का गोरखपुर जिले के टॉपर करेंगे मार्गदर्शन, कॉलेज को लिया गया गोद

Wed, 13 Jul 2022 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

दोनों राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा अध्ययन की दशा को सुधारने के बाद से छमाही परीक्षाओं के बाद हाईस्कूल और इंटर के 10-10 मेधावियों को चिह्नित किया जाएगा।

विज्ञापन
toppers of Gorakhpur will guide students of AD and Jubilee
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के नाम भी यूपी बोर्ड की श्रेष्ठता सूची (टॉपर लिस्ट) में दर्ज कराने के लिए डीआईओएस ने अनूठी पहल की है। उन्होंने शहर के अयोध्या दास बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय जुबली इंटर कॉलेज को गोद लिया है। इन दोनों राजकीय विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावियों को चिह्नित कर जिले के टॉपरों से उनका मार्गदर्शन कराया जाएगा।

विज्ञापन


इसे लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गईं हैं। खुद डीआईओएस दोनों विद्यालयों को गोद लेकर सप्ताह में एक-एक दिन कक्षाएं ले रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। गोद लेने के बाद से दोनों विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन प्रारंभ कराने के साथ ही डीआईओएस ने कंप्यूटर उपकरण भी उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही साथ विद्यार्थियों को कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, इन्स्पायर्ड अवार्ड योजना छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। बता दें कि जिले में 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालय और 117 अनुदानित माध्यमिक विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छमाही परीक्षाओं के बाद चयनित होंगे मेधावी

दोनों राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा अध्ययन की दशा को सुधारने के बाद से छमाही परीक्षाओं के बाद हाईस्कूल और इंटर के 10-10 मेधावियों को चिह्नित किया जाएगा।

गोरखपुर जिले से प्रदेश स्तर की श्रेष्ठता सूची में रहता है दबदबा

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी पहली बार जिला और प्रदेश स्तर की श्रेष्ठता सूची स्थान बनाने से चूके हैं। बीते वर्षों की बात करें तो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी जिले की टॉप-10 श्रेष्ठता सूची या प्रदेश की सूची में अपना नाम अंकित कराते हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदर्शन सुधारने के लिए दो विद्यालयों को गोद लिया है। खुद अपनी निगरानी में उसके अध्ययन कार्य का मार्गदर्शन कर रहा हूं। छमाही परीक्षाओं से 10-10 मेधावियों का चयन कर, उनका मार्गदर्शन श्रेष्ठता सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों से कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed