{"_id":"5f5ddfef8ebc3e57b80a0de6","slug":"top-10-history-sheeter-of-gonda-arrested-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के गिरफ्त में आया गोंडा का टॉप-10 बदमाश, मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के गिरफ्त में आया गोंडा का टॉप-10 बदमाश, मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ था हिस्ट्रीशीटर
Sun, 13 Sep 2020 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी पुलिस ने गोंडा जिले के टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी, पुलिस एनकाउंटर के दौरान चकमा देकर फरार हो गया था। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम न्यायालय से उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक छावनी सौदागर राय के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस ने आशुतोष मिश्रा पुत्र गोवर्धन मिश्रा निवासी खम्हरिया बुजुर्ग थाना छपिया जनपद गोंडा को छपिया जनपद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वह पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी तथा थाना छपिया जनपद गोंडा का टॉप-10 अपराधी भी है। पुलिस मुठभेड़ में पुलिस पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। अभियुक्त आशुतोष के विरुद्ध विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में केस दर्ज है। अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। जिसमें 2005 में गैंगस्टर एक्ट के तहत छपिया जनपद गोंडा में कार्रवाई शामिल है। इसके अलावा 2007 में भी उसने छपिया में बलवा, जानलेवा हमला, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट्स आदि धाराओं के अपराध को अंजाम दिया था। जिसके बाद शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ।
2010 में छपिया थाने के अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम दिया और पकड़ा गया था। 2011 में गांजा के साथ पकड़ा गया था। 2013 में उस पर छपिया थाने में गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। 2016 में खोडारे थाने से उस पर गैंगेस्टर लगाया गया। जबकि 2016 में थाना कोतवाली जनपद गोंडा में चोरी का भी मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मुकुंद त्रिपाठी, अंशुमान सिंह और कांस्टेबल शैलेंद्र यादव शामिल रहे।