फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tomato and potato prices incresed

लाल हुआ टमाटर, आलू ने भी दिखाए तेवर

Thu, 02 Jul 2020 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
tomato and potato prices incresed
‘लाल’ हुआ टमाटर, आलू ने भी दिखाए ‘तेवर’
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल के दाम में वृद्धि का सब्जियों पर दिखने लगा असर
फुटकर मंडी में 80 रुपये टमाटर तो 32 रुपये किलो बिक रहा है आलू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का असर बाहर से आने वाली सब्जियों पर दिखने लगा है। फुटकर मंडियों में टमाटर के दाम 70 से 80 रुपये तो वहीं आलू के दाम 30 से 32 रुपये किलो हो गए हैं।
15 दिनों से पेट्रोल और डीजल मूल्य में हो रही वृद्धि का असर आम जनता पर पड़ता दिख रहा है। एक सप्ताह पूर्व जो टमाटर 20 से 30 रुपये किलो बिकता था वह काफी महंगे हो गए हैं। इसी तरह कन्नौज, बाराबंकी, फर्रुखाबाद आदि जगहों से आने वाले आलू के दाम में भी वृद्धि दर्ज की गई। जो आलू एक सप्ताह पहले 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था वह इस समय 30 से 32 रुपये किलो बिक रहे हैं। इसी तरह प्याज के दाम में भी प्रति किलो पांच रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सब्जियों के थोक व्यापारी अवध कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में टमाटर की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल आया है। आलू प्याज के थोक व्यापारी फिरोज अहमद ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आलू और प्याज के दाम में तेजी आई है। प्याज के दाम में किलो पीछे तीन से पांच रुपये की वृद्धि हुई है। आलू की आवक भी पहले की तुलना में कम हो रही है जिससे इसके दाम में पांच रुपये किलो तक की वृद्धि हुई है। थोक मंडी में आलू 22 से 27 रुपये किलो बिक रहा है। फुटकर सब्जी व्यापारी सुनील ने बताया कि थोक मंडी में ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं जिससे दाम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed