फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Told the Minister that around 1500 powerloom weavers of Gorakhnath area are troubled by the dual system of electricity rates.

Gorakhpur News: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मिले गोरखपुर के बुनकर, बताईं समस्याएं

Wed, 13 May 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Told the Minister that around 1500 powerloom weavers of Gorakhnath area are troubled by the dual system of electricity rates.
गोरखपुर। गोरखपुर के पाॅवरलूम बुनकरों की समस्याओं को लेकर बुनकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि गोरखनाथ क्षेत्र के करीब 1500 पावरलूम बुनकर बिजली दरों की दोहरी व्यवस्था से परेशान हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी पाॅवरलूम बुनकरों को प्रथम श्रेणी की 400 रुपये दर का लाभ दिया जाए और अप्रैल 2024 से अप्रैल 2026 तक के बकाया बिजली बिलों में राहत प्रदान की जाए। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस पर बुनकर समाज ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी समस्याओं का सकारात्मक समाधान कर राहत पहुंचाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में इकराम अंसारी, समद अंसारी, सलाम अंसारी, हाजी राजू और नसीम अख्तर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed