{"_id":"611bd7fd8ebc3e42cc15fa1e","slug":"tokyo-olympics-2020-priyanka-achieved-17th-place-in-fast-running-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: तेज चाल प्रतियोगिता में प्रियंका ने हासिल किया था ये स्थान, बोलीं- प्रतिकूल मौसम से प्रभावित हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक: तेज चाल प्रतियोगिता में प्रियंका ने हासिल किया था ये स्थान, बोलीं- प्रतिकूल मौसम से प्रभावित हुआ प्रदर्शन
Tue, 17 Aug 2021 09:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:13 PM IST
सार
महाप्रबंधक ने बढ़ाया ओलंपियन एथलीट प्रियंका का हौसला, टोक्यो ओलंपिक में तेज चाल प्रतियोगिता में 17वां स्थान किया हासिल।
विज्ञापन
एथलीट प्रियंका गोस्वामी का हौंसला बढ़ाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में तेज चाल प्रतियोगिता में 17वां स्थान हासिल करने वाली एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कहा, प्रतिकूल मौसम ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के संरक्षक विनय कुमार त्रिपाठी ने ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
प्रियंका 17 अगस्त को महाप्रबंधक से मिलकर नरसा द्वारा उन्हें खेल संबंधी उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं एवं उन्नत प्रशिक्षण के प्रति आभार व्यक्त करने आई थीं। महाप्रबंधक ने कहा कि प्रियंका गोस्वामी खेल जगत की संभावनाओं से युक्त प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इस अवसर पर नरसा के अध्यक्ष एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक, यांत्रिक कारखाना योगेश मोहन, महासचिव एवं सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, क्रिकेट सचिव एवं महाप्रबंधक के सचिव डीके खरे, सचिव क्रास कंट्री एवं वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी, लेखा जयप्रकाश, सहायक क्रीड़ाधिकारी तथा भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्र विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ओलंपिक में लिया 1 घंटे 32 मिनट 36 सेकेंड का समय
टोक्यो ओलंपिक में प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. वाक (तेज चाल) की दूरी एक घंटे 32 मिनट एवं 36 सेकेंड में पूरी की। इस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रियंका ने रांची में आयोजित इंटरनेशनल वॉक चैंपियनशिप-2021 में मात्र एक घंटा 28 मिनट एवं 45 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त कर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रियंका ने अपने कोच विनोद पोखरियाल के प्रति आभार व्यक्त किया। कोच विनोद पोखरियाल पूर्वोत्तर रेलवे एवं भारतीय रेलवे के एथलेटिक एवं क्रास कंट्री टीम के कोच हैं। प्रियंका गोस्वामी अगले वर्ष 2022 में अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें एशियन गेम्स (चीन), कॉमन वेल्थ गेम्स (ग्रेट ब्रिटेन) तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप (अमेरिका) प्रमुख हैं।