{"_id":"6069243ffdf46219ea7650b9","slug":"todays-active-corona-cases-of-gorakhpur-3-april-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अपडेट: गोरखपुर में पांच माह बाद मिले 87 नए मरीज, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अपडेट: गोरखपुर में पांच माह बाद मिले 87 नए मरीज, एक की मौत
Sun, 04 Apr 2021 07:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Apr 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पांच माह बाद शनिवार को कोरोना के 87 नए मरीज मिले । वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में एक मरीज की मौत हो गई। मृतक शहर का रहने वाला था। इससे पहले पिछले साल 21 अक्तूबर को 89 संक्रमित मिले थे। शनिवार को मिले मरीजों में 52 लोग शहर और 35 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। संक्रमितों में 20 से अधिक की ट्रैवेल हिस्ट्री है। इनमें एक की जांच बस स्टेशन पर हुई है।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शनिवार को 87 मरीज मिलने के बाद जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 22001 पहुंच गई है। इनमें 21212 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा बढ़कर 368 हो गया है। एक्टिव केस 412 हो गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक कोतवाली थाना क्षेत्र में 17, कैंट और शाहपुर में 14-14, गोरखनाथ में छह और तिवारीपुर में एक मरीज मिला है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में खोराबार में 14, चरगांवा में आठ, उरुवा में पांच, पाली व खजनी में दो-दो, बेलघाट, कौड़ीराम और सहजनवां में एक-एक नए मरीज मिले हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।

बिजली निगम के मुख्य अभियंता कोरोना संक्रमित
बिजली निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई थी। होली के अगले दिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वजनों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई में भर्ती करवाया है। फोन से संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठा। अधिकारियों ने होली के दिन आवास पर आने वाले सभी अभियंताओं, कर्मचारियों तथा कार्यालय के कर्मचारियों से अपील की है कि वह सभी कोरोना की जांच करा लें।