{"_id":"606400de8e4879698c7307c0","slug":"todays-active-corona-cases-in-gorakhpur-30-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: 32 दिन बाद एक संक्रमित की मौत, दो दिन में मिले 40 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: 32 दिन बाद एक संक्रमित की मौत, दो दिन में मिले 40 मरीज
Wed, 31 Mar 2021 10:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:25 AM IST
सार
- संक्रमितों की संख्या 21719
- एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 198
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। 32 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। हालांकि अब तक मौत के इस आंकड़े को विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। इसकी वजह से मौत का आंकड़ा 366 है।
विज्ञापन
इससे पूर्व 28 फरवरी को एक संक्रमित की मौत हुई थी। वही, पिछले 48 घंटे के अंदर 40 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21719 हो गई है। इनमें 21155 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीज का आंकड़ा 200 के पास 198 पहुंच गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खूनीपुर निवासी 72 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हुई है। वह अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी।
विज्ञापन
सीएमओ ने कोरोना से बचाव की अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन ही हमें कोरोना से मुक्ति दिलाएगा। एक तरफ आमजन बचाव करें, दूसरी तरफ सरकार टीकाकरण के जरिए इसकी रोकथाम करें। बताया कि अब जो भी संक्रमित मिल रहे हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच का फैसला भी लिया गया है, जिससे की संक्रमण को रोका जा सके।