{"_id":"605acd8b8ebc3ecbac066ada","slug":"todays-active-corona-cases-in-gorakhpur-23-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: कोरोना के मिले 11 नए मरीज, नहीं मिली कोई ट्रैवेल हिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: कोरोना के मिले 11 नए मरीज, नहीं मिली कोई ट्रैवेल हिस्ट्री
Wed, 24 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है। पहली बार मार्च माह में मरीजों का आंकड़ा दहाई के पार पहुंचा है। मंगलवार को 11 नए मरीज मिले। इनमें नौ शहर के हैं। हालांकि किसी की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इसकी वजह से विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 21 हजार 555 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 21,133 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। बाहर से आने वालों को होम क्वारंटीन करें। लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई 24 घंटे जांच
रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे कोरोना की जांच शुरू हो गई है। गेट नंबर पांच पर एक बूथ बनाया गया है। तीन शिफ्ट में लैब टेक्नीशियन व स्वास्थ्य कमिर्यों की ड्यूटी लगाई गई है। शेष चार गेटों पर भी दो-तीन दिन में बूथ बना दिए जाएंगे।
जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही लोगों को जागरूक करते हुए जांच की अपील कर रहे हैं। यात्रियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई जा रही है। लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
राहत की बात यह है कि अब तक कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अधिक से अधिक यात्रियों की जांच हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।