{"_id":"60adc9bf8ebc3e7c517336df","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-25-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: 10 साल की बच्ची समेत 10 की मौत, 131 पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: 10 साल की बच्ची समेत 10 की मौत, 131 पॉजिटिव मरीज मिले
Wed, 26 May 2021 09:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 May 2021 09:38 AM IST
सार
छह मरीज गोरखपुर, तीन कुशीनगर व एक मरीज महराजगंज के रहने वाले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो कम हो गई है, लोकिन मरीजों की मौत नहीं रुक रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 10 साल की बच्ची समेत 10 संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें छह मरीज गोरखपुर, तीन कुशीनगर व एक मरीज महराजगंज के रहने वाले थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में केवल 131 कोकोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक दिन पहले 106 मरीज मिले थे, लेकिन 18 लोगों की मौत हुई थी।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब संक्रमितों की संख्या 58287 हो गई है। इनमें से 54594 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 559 ने मंगलवार कोरोना से जंग जीती है। अब तक जिले में कोरोना से 639 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस घटकर 3054 हो गए हैं। गोरखपुर की गुलहरिया निवासी 10 वर्षीय बच्ची, पिपराइच, मोहाधा, जंगल सिकरी व बासगांव के एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड वार्ड में हुई है। इनकी उम्र क्रमश: 61, 30, 53, 53 साल थी।
जंगल छत्रधारी की 36 वर्षीय महिला की भी मौत कोविड वार्ड में हुई है। इसके अलावा कुशीनगर के तीन और एक महराजगंज के एक मरीज की मौत हुई है।