फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 24 May 2021

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में दो मासूमों समेत 18 संक्रमितों की मौत, 106 नए मरीज मिले

Tue, 25 May 2021 09:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 09:36 AM IST
सार

मरने वाले मासूमों में जिले के गोलीपार का डेढ़ माह का बच्चा और महराजगंज की साढ़े तीन साल की बच्ची शामिल।

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 24 May 2021
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर बच्चों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। सोमवार को 24 घंटे में गोरखपुर जिले में दो मासूमों सहित 18 लोगों की जान चली गई। इसमें 12 गोरखपुर के हैं। वहीं डेढ़ माह बाद 24 घंटे में सबसे कम 106 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें 49 शहर के हैं। इससे पहले तीन अप्रैल को संक्रमितों की संख्या 114 थी।
विज्ञापन


जान गंवाने वाले मासूमों में जिले के गोलीपार का डेढ़ माह का बच्चा और महराजगंज की साढ़े तीन साल की बच्ची शामिल हैं। इनकी मौत मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है। इससे पहले भी दो मासूमों की मौत कोविड वार्ड में हो चुकी है। हालांकि मौतों का आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड नहीं होने की वजह से केवल दो मौतों की सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या अब 58069 हो गई है।  54035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 631 की मौत हो चुकी है। 3403 एक्टिव केस हैं। मासूमों के अलावा गोरखपुर के गोला, हरपुर, पीपीगंज, आवास विकास कॉलोनी, केशवपार, गोरखनाथ, रामनगर, बासगांव व गोला की एक-एक महिला की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वार्ड में घोषपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति व महला-दहला के 29 वर्षीय युवक की भी मौत हुई है। इसके अलावा देवरिया के दो तथा फरीदाबाद, बिहार के सिवान व कुशीनगर के एक-एक मरीजों की मौत हुई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed