{"_id":"609a64b98416c0684b1f7adc","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-10-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 12 संक्रमितों की मौत, 889 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: 24 घंटे में 12 संक्रमितों की मौत, 889 नए मरीज मिले
Tue, 11 May 2021 04:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 May 2021 04:40 PM IST
सार
सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक 50571 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 42002 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 529 की मौत हो चुकी है। 8804 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना से 24 घंटे में 12 की मौत हो गई। इसमें आठ गोरखपुर के हैं जबकि 889 नए मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 529 लोग शामिल हैं। हालांकि संक्रमितों की संख्या सोमवार को 50 हजार पार गई है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक 50571 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 42002 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 529 की मौत हो चुकी है। 8804 सक्रिय मरीज हैं।
जानकारी के मुताबिक बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में 11 संक्रमितों की मौत हुई। ये मौतें पोर्टल पर अपडेट न होने से स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल में हुई केवल एक मौत की सूचना जारी की है। गोरखपुर के 70 व 60 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे।
सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती नेवास, बड़हलगंज, चिलुआताल व खोराबार के एक-एक व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली। उनकी उम्र क्रमश: 38, 50, 35, 68 वर्ष थी। इसी वार्ड में पादरी बाजार निवासी 51 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक 40 वर्षीय महिला की मौत निजी अस्पताल में हुई है। वहीं संत कबीर नगर के एक व कुशीनगर के दो मरीजों ने अंतिम सांस ली। साथ ही एक युवती की भी मौत मेडिकल कालेज में हुई है।